वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' की पृष्ठभूमि राजस्थान की है। सावित्री देवी, जिसे लोग रानी बा के नाम से जानते हैं, अपनी बहुओं के साथ मिलकर रानी कॉपरेटिव नाम से एक कंपनी चलती है। वह जड़ी-बूटी और हस्तशिल्प के धंधे की आड़ में बड़े पैमाने पर ड्रग्स का कारोबार चलती है। सावित्री देवी के दोनो बेटे अपनी मां और पत्नियों के इस कारोबार से पूरी तरह से अनजान है। बाद में उन्हें भी पता चलता है कि जिस ड्रग्स का सेवन वे विदेश में करते थे, वह उनके उनके ही घर से ही देश विदेश में बहुत बड़े पैमाने पर भेजी जा रही है। मुंबई की नारकोटिक्स टीम सावित्री देवी तक पहुंचने की कोशिश करती है। ड्रग्स का एक और व्यापारी मोंक भी कहानी में है। वह सावित्री देवी के कारोबार को नष्ट करने की कोशिश करता है ताकि वह अकेले पूरे धंधे का किंग बन सके।
सीरीज का पूरा ताना बाना ड्रग्स व्यापार, अवैध संबंध, समलैंगिकता और खुद के वर्चस्व को स्थापित करने के खूनी खेल आधरित है। दिखने में तो सावित्री देवी का पूरा परिवार एकजुट है, लेकिन सबकी अपनी एक अलग महत्वाकांक्षा हैं। अपने निजी स्वार्थ के लिए कब, कौन , किसकी बलि चढ़ा दे, यह इस सीरीज की कहानी को अंत तक बांधे रखती है। वेब सीरीज तक लोगों को खींच कर लाने का इन दिनों एक ही फार्मूला है और वह है ज्यादा से ज्यादा गाली गलौज और अश्लील दृश्य। वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' की कहानी जिस परिदृश्य में गढ़ी गई है, उसमें गली गलौज वाले संवाद और दृश्य ठीक हो सकते हैं लेकिन कहते हैं न अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप। निर्देशक होमी अदजानिया को इस बात का थोड़ा सा ख्याल रखना चाहिए था।
वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' को काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। सीरीज में प्रोडक्शन वैल्यू स्पष्ट रूप से दिखती है। डिंपल कपाड़िया ने सावित्री देवी का किरदार निभाया है और मोंक का किरदार निभा रहे दीपक डोबरियाल के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है। सीरीज की कहानी इन्हीं दो किरदारों के इर्द गिर्द घूमती हैं। डिंपल कपाड़िया यहां एख अलग ही रौबदार अवतार नजर आई हैं तो दीपक डोबरियाल का किरदार भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि ऐसा ही किरदार वह हालिया रिलीज फिल्म ‘भोला’ में भी कर चुके हैं।
सितारों की बारात में राधिका मदान, मोनिका डोगरा, उदित अरोड़ा, अंगिरा धर, वरुण मित्रा, विक्रम प्रताप, ईशा तलवार, आशीष वर्मा ने अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की कोशिश की है। खासतौर से मोनिका डोगरा, ईशा तलवार और राधिका मदान ने वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में जबरदस्त एक्शन सीन भी किए हैं। कहने को नसीरुद्दीन शाह भी हैं, पर उनका किरदार यहां बस कहने भर को ही है।
Esha Deol: फिल्म धूम में बिकिनी सीन के लिए हेमा मालिनी से ईशा देओल ने ली थी इजाजत, ऐसा था मां का रिएक्शन
वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' की शूटिंग राजस्थान, गुजरात और मुंबई में की गई है। मेकिंग के दौरान छोटी सी छोटी बारीकियों का ध्यान रखा गया है। लिनेश देसाई की सिनेमैटोग्राफी सीरीज के दृश्यों को काफी खूबसूरत बनाती है। अमृतपाल का एक्शन देखने लायक है। सीरीज ने पहले एपिसोड से लेकर आठवें एपिसोड तक अपनी पकड़ बनाए रखी है। एडिटर ए श्रीकर प्रसाद ने सीरीज की संपादन करते वक्त इस बात पूरा ख्याल रखा है कि कोई सीन बोरियत न महसूस कराए। हां, सचिन- जिगर का संगीत बस ठीकठाक ही है।
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया 25 साल पुराना वीडियो, कहा- हां मैं पतली थी, याद दिलाने की जरूरत नहीं