हिंदी और मराठी फिल्मों के निर्माता सुधाकर बोकाड़े का निधन हो गया है। सुधाकर ने 'साजन', 'प्रहार', 'इज्जतदार' और 'धनवान' जैसी चर्चित और हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
सुधाकर बोकाडे का निधन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी में हुआ। वह 57 साल के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह करीब दो दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे।
सुधाकर द्वारा प्रोड्यूस की गयी फिल्मों में सबसे ज्यादा सफल फिल्म 'साजन' रही। सलमान, संजय और माधुरी दीक्षित को लेकर बनाई गई यह फिल्म सुपरहिट रही। इसी तरह नाना पाटेकर द्वारा निर्देशित चर्चित फिल्म ‘प्रहार’ के निर्माता भी सुधाकर ही थे।
उनकी बेटी दिव्या बोकाडे ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।