फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: गुंटूर कारम की शूटिंग के दौरान महेश बाबू का एस थमन के साथ हुआ मतभेद? मेकर्स ने लिया यह बड़ा फैसला

Tue, 20 Jun 2023 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। अब खबर आई है कि  महेश बाबू के साथ हुए कुछ मतभेदों के कारण संगीतकार  एस थमन को संगीत निर्देशक के रूप में बदला जा रहा है।
विज्ञापन
गुंटूर करम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।  इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। अब खबर आई है कि  महेश बाबू के साथ हुए कुछ मतभेदों के कारण संगीतकार एस थमन को संगीत निर्देशक के रूप में बदला जा रहा है।

विज्ञापन

एस थमन को अनिरुद्ध रविचंदर से किया जा रहा है रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गुंटूर कारम’ फिल्म को लेकर एस थमन और महेश बाबू के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता और टीम के बीच कुछ बड़े मतभेदों के कारण संगीत निर्देशक के लिए थमन को अनिरुद्ध रविचंदर से रिप्लेस किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मतभेदों के कारणों का पता नहीं चल पाया है, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गीतों को लिखने और कंपोज में देरी के कारण उन्हें बाहर किया जा रहा है।

Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने कहा- 'बजरंग बली भगवान नहीं भक्त हैं...', यूजर्स बोले- कोई इसे चुप कराओ

एस. थमन के नए पोस्ट ने मचाया हंगामा
खबरों की मानें तो यह भी बताया जा रहा है कि महेश बाबू इस फिल्म के लिए कभी भी एस थमन को संगीत निर्देशक के रूप में नहीं चाहते थे, लेकिन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने उन्हें इस फैसले के लिए राजी किया था । हालांकि, अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिल्म के मेकर्स ने भी इस विषय पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन ट्विटर पर थमन के नए पोस्ट ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। 

Cezanne Khan: सीजेन खान ने महिला के घरेलू हिंसा के आरोपों को सिरे से नकारा, कहा- सब बकवास, नहीं दर्ज हुई FIR

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म  ‘गुंटूर कारम’ में पूजा हेगड़े और श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें