फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma: अर्पिता से शादी के समय कुछ भी नहीं कमाते थे आयुष, इस वजह से रिश्ते के लिए राजी हुए थे सलमान

Sat, 13 Apr 2024 07:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष शर्मा की रुसलान जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म की चर्चाओं के बीच अभिनेता के खुलासे ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में एक बाचतीत में उन्होंने बताया है कि वे शादी से पहले आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं थे।
 
विज्ञापन
आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म रुसलान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे जबर्दस्त एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक देने में काफी समय समय बचा है। ऐसे में वे इन दिनों फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक पॉडकास्ट में पहुंचे आयुष ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। 
विज्ञापन

Chithha: फिल्म 'चिट्ठा' के आलोचकों पर सिद्धार्थ का कटाक्ष, 'एनिमल' पर तंज कस दिया करारा जवाब!

शादी के पहले आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं थे आयुष
इस बातचीत के दौरान आयुष ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने अर्पिता से शादी की तो वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं थे। भारती और हर्ष के साथ बातचीत में, आयुष खुलासा किया कि सलमान ने एक बार उनसे उनकी कमाई के बारे में पूछा था। अभिनेता ने बताया कि उनके सवाल पर उन्होंने यही जवाब दिया था कि मैं कुछ नहीं कमाता। मेरे पिता मुझे पैसे भेजते हैं और मैं उसी से गुजारा कर रहा हूं। अभिनेता ने बताया कि मैंने कहा था घर में पैसा तो है, लेकिन मैं कमाता नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने अर्पिता की ओर देखा और कहा कि यह लड़का बहुत ईमानदार है। उन्होंने तुरंत कहा कि मुझे यह लड़का पसंद है, शादी पक्की।''
विज्ञापन

Salman Khan: काम खत्म होते ही बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं सलमान खान, निर्देशक ने बताई पैकअप के बाद की कहानी

इस दिन रिलीज होगी रुसलान
आयुष और अर्पिता ने नवंबर 2014 में शादी की थी। उनके फिल्मी करियर की  बात करें तो बॉलीवुड में उन्होंने लवयात्री नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ वरीना हुसैन नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्म रुसलान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
GOAT: इस दिन धूम मचाएगा 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना, निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया उत्साह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें