फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया गिरने से फायदे में आ रही हैं हिंदी फिल्में

Tue, 10 Sep 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह एक मौजू बात है कि रूपया गिरने का असर कुछ हिंदी फिल्मों पर अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन


रूपए की तुलना में डॉलर और पाउंड जैसी मुद्राओं के मजबूत होने का फायदा उन हिंदी फिल्मों को मिल रहा है जो विदेशों में बड़े पैमाने पर रिलीज होती रही है।

इसका अच्छा असर उन फिल्मों पर ज्यादा है जो बड़े बैनर की हैं और मुल्क के बड़े देशों में रिलीज हो रही हैं। चूंकि टिकट बिकने पर इनकी कमाई डॉलर और पाउंड में हो रही हैं इसलिए इन्हें रूपए की तुलना में फायदा है।

चूंकि इन फिल्मों का निर्माण रूपए खर्च करके होता है इस लिहाज से यह फिल्में फायदे में हैं। यूटीवी, इरोज, यशराज बैनर और धर्मा प्रोडक्शन की ज्यादातर फिल्में विदेशों में बड़ी संख्या में रिलीज होती हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि हाल ही कि फिल्मों की बात करें तो सबसे ज्यादा फायदा 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'ये जवानी है दीवानी' को हुआ है। इन दोनों ही फिल्मों ने विदेश में अच्छी कमाई की है। ये जवानी है दीवानी तो विदेशों से 68 करोड़ कमाने में सफल रही।

यदि यही ट्रेंड चलता रहा तो छोटे बैनर भी विदेशों में अपनी फिल्में रिलीज करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें