रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने खुलासा किया कि 'अनुपमा' के बाद उन्हें उम्र की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अदाकारा ने बताया कि उनकी ज्यादा खाने की आदत को लेकर भी लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था। रूपाली को लोग 'मोटी औरत' कहकर बुलाने लगे थे। रूपाली गांगुली को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो अनुज यानी गौरव खन्ना से उम्र में बड़ी हैं।
अनुपमा के बाद भी नहीं बंद हुई ट्रोलिंग
बातचीत में रुपाली ने आगे कहा, 'मैं 'अनुपमा' के बाद भी बॉडी शेमिंग, ऐज शेमिंग से गुजरी हूं। लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि आपकी झुर्रियां दिख रही हैं और मोटी औरत हो। हां मेरे पास झुर्रियां हैं और मुझे उन पर गर्व है। मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उस पर मुझे गर्व है। मैं जैसी हूं ठीक हूं। इस तरह की चीजों से खुद को प्रभावित ना होने देना ही सबसे अच्छा तरीका है।'
अनुज संग उम्र के अंतर पर किया ट्रोल्स का मुह बंद
रूपाली गांगुली ने आगे बताया, 'ओह ये तो मोटी है और गौरव खन्ना से भी बड़ी है। लोग मुझे लेकर इस तरह के कमेंट्स मुझे सोशल मीडिया पर करते थे। हां मैं रियल लाइफ में गौरव खन्ना से बड़ी हूं। वो 41 के हैं और मैं 45 की हूं। हम दोनों ने अनुज और अनुपमा का किरदार शो में निभाया है। मैना अपना 100% दिया है। मैं खुद पर गर्व करती हूं।
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल के विनर ऋषि सिंह ने जाहिर की दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- शो में जज बनकर आना चाहता हूं