शेयर किया इमोशनल नोट
रुहानिका ने लिखा कि लोग कहते हैं मां जिंदगी का सबसे खास हिस्सा होती हैं, और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें दो मां जैसी शख्सियत मिलीं। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास था, क्योंकि उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन ‘इशी मां’ को रियल लाइफ में मां बनते देखने वाली हैं।
उन्होंने दिव्यांका की तारीफ करते हुए लिखा कि जब से वे मिले हैं, तब से दिव्यांका उनके लिए मां जैसी रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई जर्नी के लिए उनसे ज्यादा कूल और इंस्पायरिंग कोई नहीं हो सकता।
फैंस भी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।