रोहन महेंद्र कपूर, महेंद्र कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद रफी को आदर्श मानते थे महेंद्र कपूर
वह मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते थे। सपनों की नगरी पहुंचकर उन्होंने पंडित हुस्नलाल, पंडित जगन्नाथ, उस्ताद नियाज अहमद खां, उस्ताद अब्दुल रहमान खां और पंडित तुलसीदास शर्मा जैसे दिग्गजों से संगीत की शिक्षा हासिल की। 1950 में उन्होंने एक सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्हें सी. रामचंद्र के निर्देशन में बनी फिल्म 'नवरंग' में गाने का मौका मिला। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। बीआर चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी जादुई आवाज दी है। धूल का फूल', 'गुमराह', 'वक्त', 'हमराज', 'धुंध' और 'निकाह' जैसी हिट फिल्मों के लिए उन्होंने गाने गए। कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये