फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के घर में एक नहीं दो नन्हे मेहमान आएंगे, एक्ट्रेस की खुशियां हुईं डबल

Tue, 24 Oct 2023 11:26 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में बनी हुईं है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में बनी हुईं है। जबसे एक्ट्रेस ने फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है सभी उनके बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें, पिछले काफी समय से रूबीना की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में चल रही हैं। हालांकि, पिछले महीने रूबीना ने आधिकारिक तौर पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। और अब, एक्ट्रेस ने अपनी बहन रोहिणी दिलैक की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी शेयर की है। हां, दिलैक परिवार में उनकी दूसरी बेटी भी जल्द मां बनने वाली है।

रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन रोहिणी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों बहनें एक साथ पोज दे रही थीं। एक फोटो में होने वाली मां रोहिणी को केक काटते हुए देखा गया। इसके साथ ही, रूबीना ने खुलासा किया कि उनका परिवार बड़ा हो रहा है क्योंकि उनकी बहन रोहिणी दिलैक भी एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'हम एक्साइटेड हैं, एक परिवार के रूप में बड़े होने की हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। रोहिणी दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं।'
 
विज्ञापन

सभी लोग अब दोनों कपल को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। अब गुड विशिज देने वालों की लाइन लग चुकी है। फैंस से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी लोग उन्हें मुबारकबाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई दिलैक परिवार के लिए डबल खुशी का मौका है। दूसरी ओर अब फैंस रुबीना की तीसरी बहन ज्योतिका से भी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए ये सितारे, इस एक्टर के लोग छूते हैं पैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें