फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस में ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 28 Mar 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
ममता
विज्ञापन
पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ ठाणे की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 2002 में हुए 2000 करोड़ के ड्रग्स के मामले में ये वारंट जारी किया गया है। ममता इस समय कीनिया में अपने कथित पति विकी गोस्वामी के साथ पिछले कुछ सालों से रह रही है। 2016 में यह मामला सामने आया था जिसके बाद अदालत ने ममता को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा है कि अगर ममता सरेंडर नहीं करें तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इस मामले में अब तक भारत में दस लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

ममता पर आरोप है कि दुबई में अपने कथित पति विकी गोस्वामी के साथ मिलकर ममता 2000 करोड रुपए की ड्रग्स का कारोबार करती थी। इस कारोबार के तहत ममता मोरक्को और कोलबिया के नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल थी। इसी मामले में दुबई में विकी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में वो रिहा भी हो गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ममता
अपने जमाने में बॉलीवुड में जलवे बिखेरने वाली ममता कुलकर्णी एकाएक इडस्ट्री से गायब हो गई थी। कई सालों बाद वो दुबई में देखी गई। वो एक संन्यासनी बन चुकी थी। कभी हॉट एक्ट्रेस रही ममता को पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो गया था। तब उन्होंने कहा था कि वो सब कुछ छोड़कर संन्यासनी बन चुकी है।

लेकिन कुछ दिनों बाद उनके पति विकी गोस्वानी के काले कारनामें सामने आए। खबर आई थी कि विकी को दुबई की जेल से निकालने के लिए ममता ने धर्म बदलकर विकी से निकाह किया जिससे कि उसकी सजा माफ हो सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें