फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: आगे फिल्में साइन नहीं करेंगे जूनियर एनटीआर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 20 Mar 2023 12:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनटीआर 30' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जूनियर एनटीआर अक्सर खबरों में रहते हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मगर इसी बीच जूनियर एनटीआर ने एक चौंकाने वाली बात कह डाली है। साउथ सुपरस्टार ने आगे कोई भी फिल्म साइन नहीं करने का एलान करके फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। आइए जानते हैं..

विज्ञापन


सवालों से परेशान हुए 
बता दें कि जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनटीआर 30' को लेकर चर्चा में हैं। कोरताला शिवा की इस फिल्म के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं। इस बात से एक्टर परेशान हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने कह दिया कि लोग इसी तरह इस बारे में पूछना जारी रखेंगे तो वह फिल्में करना बंद कर देंगे। एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।
Sharad Kelkar: बीवी के हुक्म पर ही फिल्मों का चुनाव करते हैं शरद, एक्टर ने कहा- उसे स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए
विज्ञापन


बाद में दी सफाई
हालांकि, तुरंत ही जूनियर एनटीआर ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने सिर्फ मजाक में ऐसा कहा है और फिलहाल फिल्मों में काम करना बंद करने की उनकी कोई योजना नहीं है। आपको बता दें कि 'जूनियर 30' के जरिए जान्हवी कपूर तेलुगू डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। आपको बता दें कि हाल ही में 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रामचरण भी मुख्य रोल में हैं।
विज्ञापन

Aishwaryaa Rajinikanth: 'थलाइवा' की बेटी ऐश्वर्या का लॉकर साफ, 3.60 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर चंपत, जांच जारी

एक्टर की सादगी के दीवाने हुए फैंस
बता दें कि जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह जहां भी जाते हैं, फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब नजर आते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। एक इवेंट में एक्टर स्टेज पर जाते हैं, तभी एक फैन आकर उनसे लिपट जाता है। सिक्योरिटी गार्ड तुरंत उस फैन को हटाने लगे, लेकिन अचानकर जूनियर एनटीआर ने उन्हें रोक दिया और उसके साथ फोटोज क्लिक कराईं। हर कोई जूनियर एनटीआर के इस सौम्य व्यवहार की तारीफ कर रहा है।
Hema Malini: एस एस राजामौली की अगली हीरोइन होंगी हेमा मालिनी ? 'ड्रीम गर्ल' ने इच्छा जता कह दी ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें