फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozlyn Khan: 'सोशल मीडिया पर रोने का मतलब नहीं है ना बहन', रोजलिन ने तनुश्री दत्ता के वीडियो को बताया PR स्टंट

Wed, 23 Jul 2025 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rozlyn Khan On Tanushree Dutta Viral Video: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कल मंगलवार रात को अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे रोते हुए कहते नजर आईं कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है। इस पर रोजलिन खान ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
तनुश्री दत्ता-रोजलिन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रोजलिन खान आए दिन फिल्म जगत से जुड़ी अभिनेत्रियों पर निशाना साधती नजर आती हैं। कभी हिना खान पर टिप्पणी करती हैं तो कभी खुशी मुखर्जी पर। अब उन्होंने तनुश्री दत्ता के हालिया वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, हाल ही में तनुश्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रोती-बिलखती लोगों से मदद की गुहार करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से अपने ही घर में उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की है। तनुश्री के वायरल वीडियो पर रोजलिन ने चुटकी ली है और इसे पीआर स्टंट करार दिया है।

विज्ञापन

तनुश्री के रोते वीडियो पर कहा- 'मगरमच्छ के आंसू'
रोजलिन खान ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर तनुश्री का वह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मगरमच्छ के आंसू'। उन्होंने तनुश्री के इस वीडियो को पीआर स्टंट बताते हुए आरोप लगाया कि वे बिग बॉस में जाने के लिए ऐसा कर रही हैं। रोजलिन ने लिखा है, 'ये लो आ गई #Meetoo वाली!' मैडम अपनी पीआर टीम से बोलो ओशिवारा सीनियर ऑफिसर बहुत अच्छे हैं। वे आपकी प्रॉब्लम सॉल्व कर देंगे। दरअसल, तुम खुद रोज पुलिस स्टेशन में बैठी रहती हो। वैसे हम सब तुम्हारे और खुशी मुखर्जी के लिए दुआ करेंगे कि दोनों एक ही पीआर कंपनी से हैं और इस साल बिग बॉस में एंट्री मिले। आमीन'।

विज्ञापन

उर्फी जावेद पर भी साधा निशाना
रोजलिन ने तनुश्री के साथ-साथ उर्फी जावेद पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, 'मीडिया इन लोगों को बैन करो। उर्फी ही ठीक थी यार'। इसके साथ हंसने वाली इमोजी बनाई हैं।

बोलीं- 'समस्या क्या है तुन?'
एक अन्य स्टोरी शेयर करते हुए रोजलिन ने लिखा है, 'प्यारी तनु समस्या क्या है बताओगी? पैसा नहीं है, काम नहीं है, घरेलू हिंसा का मुद्दा है? आप जानते हैं कि केस कैसे फाइल किया जाता है (#metoo) फिर यहां सोशल मीडिया पर रोने का मतलब नहीं है ना बहन...चुप कर लो। तुम्हारे आंसू में पाप ना बह जाएं! चलो बताओ ना मैं मदद करती हूं तुम्हारी, प्लीज बताओ ना'। इस पोस्ट में रोजलिन ने तनुश्री को टैग किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें