सनी ने पोस्ट किया वेकेशन का वीडियो
सनी देओल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे राजवीर के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वेकेशन के दौरान का है। इस वीडियो में सनी और राजवीर की मस्ती और प्यार साफ दिखाई दिया। इस लाजवाब वीडियो के सनी ने कैप्शन में लिखा, 'हिमालय की वादियों में पिता-पुत्र की यात्रा।'
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Himesh Reshammiya Birthday: हिमेश रेशमिया की कॉन्ट्रोवर्सी, 'आशिक बनाया आपने' से आशा भोसले तक