सूत्र ने आगे कहा, ‘निर्माताओं ने कॉमिक्स पर फिल्म बनाने के सारे अधिकार खरीद लिए हैं। वासन ने इस विषय पर शोध करना भी शुरू कर दिया है और जल्द ही वह पटकथा तैयार करना शुरू कर देंगे। इसके बाद जल्द ही वह मुख्य भूमिकाओं के लिए कलाकारों से संपर्क करेंगे। 2020 की दूसरी छमाही में फिल्म के शुरू होने की उम्मीद है।‘
इस काल्पनिक चरित्र को टेलीविजन, फिल्म और वीडियो गेम के लिए पहले भी अधिकृत किया जा चुका है। दुनिया के दूसरे सुपरहीरोज की तरह, द फैंटम के पास कोई सुपरपॉवर नहीं है। वह पूरी तरह से अपनी ताकत, बुद्धिमत्ता और बुराई से लड़ने के लिए अपने अमरत्व के मिथक पर निर्भर है।
यह फिल्म आगामी सुपरहीरो फिल्मों की बढ़ती सूची में शामिल हो गई। इस सूची में ऋतिक रोशन की ‘क्रिश 4’ और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। इसी कड़ी में संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘रक्षक’ के अधिकारों को खरीदा है। यह सुपरहीरो पर आधारित एक ग्राफिक उपन्यास है, जिसे संजय गुप्ता निर्देशित कर एक फीचर फिल्म का रूप देंगे।
वासन बाला ने इस साल अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु दासानी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में पीपल्स चॉइस अवार्ड : मिडनाइट मैडनेस जीता था। रॉनी स्क्रूवाला ‘द फैंटम’ के साथ ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का भी निर्माण करेंगे, जोकि आधुनिक समय की एक एक्शन सुपरहीरो फिल्म होगी। इसमें नाममात्र के लिए विक्की कौशल का किरदार होगा और इसका निर्देशन आदित्य धर करेंगे।
पढ़ें: इस सुपरस्टार ने भी ठुकराई ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक, स्क्रिप्ट से थे नाखुश