फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूम 3' में आमिर को लेकर नया खुलासा

Mon, 23 Sep 2013 02:17 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
'धूम 3' को लेकर आमिर खान के रोल का एक बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसा आमिर के साथ कैरियर में पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन


यह बात तो किसी से छिपी हुई नहीं है कि आमिर खान यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 3' में एक ऐसा नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं, जो खलनायकी में एक नया प्रतिमान खड़ा कर सकता है और बॉलीवुड में जिसकी गूंज देर तक बनी रहेगी।

धूम 3 का धमाल, 6 दिन में 60 लाख पार

इधर एक और धमाकेदार खबर मिली है, वह यह कि 'धूम 3' में आमिर खान का डबल रोल है। वे इस फिल्म में जुड़वां भाइयों की भूमिका में हैं।

उल्लेखनीय यह भी है कि अपने अभिनय कैरियर में पहली बार आमिर को डबल रोल में देखा जा सकेगा। सूत्रों की मानें, तो फिल्म के क्लाइमेक्स में ही इस डबल रोल का रहस्य खोला जाएगा।
विज्ञापन


देखिए 'धूम 3' का एक्शन भरा ट्रेलर

प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा आमिर के इस डबल रोल से काफी उत्साहित हैं। दरअसल यह उन्हीं का आइडिया है, इस तरह वे अपने बैनर की फिल्मों के चाहनेवालों को सरप्राइज देना चाहते हैं।

इस डबल रोल के लिए आमिर ने तो बहुत मेहनत की ही है, इसके निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य को भी डबल रोल को नया एंगल देने और रोचक बनाने में कई महीने लगे हैं। भले ही आमिर पहली बार डबल रोल कर रहे हों, लेकिन अन्य दोनों खान यह काम काफी पहले कर चुके हैं।

सलमान खान ने फिल्म जुड़वां (1997) में डबल भूमिका निभाकर खूब हंसाया था, तो शाहरुख खान ने फिल्म डुप्लिकेट (1998) में यह काम बखूबी किया था।

आज के अन्य एक्टरों में अक्षय कुमार फिल्म राउडी राठौर (2012), ऋतिक रोशन फिल्म कहो ना प्यार है (2000), शाहिद कपूर फिल्म कमीने (2009) और अर्जुन कपूर फिल्म औरंगजेब (2013) में कुशलतापूर्वक डबल रोल निभा चुके हैं।
विज्ञापन


'हैप्पी न्यू इयर', 'हमशक्ल', 'एक्शन जैक्शन' जैसी फ्लोर पर जा चुकीं ऐसी बहुत सारी फिल्में हैं, जिनमें तमाम एक्टर यह कारनामा करने जा रहे हैं। लेकिन यह तो मानना ही पड़ेगा कि मि.परफेक्शनिस्ट की बात ही कुछ और है। उनके इस डबल रोल के प्रति लोगों की जिज्ञासा दूसरे एक्टरों से कई गुना ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें