पीरियड फिल्मों के दौर में निर्माता, निर्देशकों की नजरें इतिहास के महान किरदारों पर पड़ रही हैं। रितेश देशमुख मराठी-हिंदी में मराठा इतिहास के महान शासक और योद्धा छत्रपति शिवाजी पर फिल्म की योजना बना चुके हैं। स्क्रिप्ट तैयार है।
इस बीच बॉलीवुड के दिग्गजों में शुमार निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह भी शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना चाहते हैं परंतु उन्हें मनमाफिक बजट नहीं मिल रहा। शेट्टी के अनुसार अपनी फिल्म में वह अजय देवगन को शिवाजी महाराज बनाना चाहते हैं।
वह लंबे समय से इस फिल्म की कोशिश में हैं परंतु बड़े बजट की जरूरत पड़ेगी, जो कोई निर्माता लगाने का तैयार नहीं है। उधर, अजय देवगन शिवाजी के प्रमुख सिपहसालार रहे तानाजी मालुसरे की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वह खुद तानाजी की भूमिका में हैं। अजय ने फिल्म में एक मुख्य रोल के लिए सैफ अली खान को भी प्रोजेक्ट से जुड़ने का प्रस्ताव दिया। वह सैफ के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।