रोहित शेट्टी निर्देशित और शाहरुख खान निर्मित फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई के यशराज स्टूडियो में ही फिलहाल शूटिंग हो रही है।
फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। खबर है कि इस बार सेट डिजाइनिंग भी रोहित ने खुद से किया है। और 25 दिनों में सेट पूरी तरह तैयार हो चुका है। फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब रोहित किसी फिल्म के लिए सेट डिजाइन कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए शाहरुख का अलग तरीके से लुक तैयार किया जा रहा है। शाहरुख खान रोहित के काम से बेहद खुश हैं।