फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी में पूरे नंबर पाए तो देखी पहली फिल्म: शाहरुख खान

Fri, 28 Sep 2012 08:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्टार शाहरुख खान को फिल्मों का शौक बचपन से ही रहा था। लेकिन उनकी मां उन्हें फिल्में देखने थियेटर में नहीं जाने देती थी। एक दिन बेटे की जिद पर शाहरुख की मां ने उन्हें कहा कि अगर वह हिन्दी में 10 में 10 ले आयेंगे तो उन्हें थियेटर में जाकर फिल्म देखने दिया जायेगा।
विज्ञापन

बस क्या था शाहरुख जुट गए और उन्होंने हिन्दी में 10 में 10 नंबर लाकर दिखा दिया। इसके बाद थियेटर में यश चोपड़ा की पहली फिल्म 'जोशिला' देखी। ये बातें शाहरुख खान ने यश चोपड़ा के जन्मदिन पर आयोजित खास कार्यक्रम में कही। शाहरुख ने यह भी बताया कि यश चोपड़ा से वह शुरुआती दिनों से ही जुड़ गये थे।
यश चोपड़ा के साथ काम करने का पहला मौका उन्हें फिल्म 'डर' में मिला था। तब वे हिंदी सिनेमा में स्ट्रगलिंग एक्टर थे। डर के बाद से अब तक यश चोपड़ा ने जितनी फिल्में बनाई हैं। उनमें वे शाहरुख खान को ही मुख्य भूमिका देते हैं। यश चोपड़ा ने अपने 80 वें जन्मदिन पर और भी कई बातें कही। शाहरुख खान द्वारा यह खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यही यश चोपड़ा ने यह भी घोषणा कर दी कि वह निर्देशन से संन्यास ले रहे हैं। 'जब तक हैं जान' उनकी निर्देशित आखिरी फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें