फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले 'सिंघम 3' को मिली हरी झंडी, रोहित शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 19 Feb 2020 01:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म के तुरंत बाद रोहित अपनी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सिंघम 3' पर काम शुरू कर देंगे। रोहित शेट्टी ने खुद यह जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, 'मेरी कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी अजय देवगन के साथ 'सिंघम 3' होगी।' गौरतलब है कि साल 2011 में इसकी पहली पार्ट और 2014 में इसकी दूसरी पार्ट रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं साल 2018 में रोहित ने रणवीर सिंह को फिल्म 'सिंबा' में पुलिस अफसर के तौर पर पेश करते हुए अपनी कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की। इस फिल्म में ही अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को भी प्रस्तुत किया गया था।

विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने यह बात साफ कर दी है कि 'सिंबा' की तरह वह 'सूर्यवंशी' में किसी नए कॉप कैरेक्टर को पेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम इस बार किसी को भी लेकर नहीं आ रहे हैं। कोई भी नया पुलिस किरदार 'सूर्यवंशी' में नजर नहीं आएगा क्योंकि मुझे इसके तुरंत बाद फिल्म बनानी है।' रोहित ने फिल्म रिलीज के समय की अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया, 'जब शुक्रवार को फिल्म रिलीज होती है तो मुझे थोड़ा डर लगता है। दरअसल थोड़ा डर लगना भी चाहिए। मेरा हमेशा से यह मानना है कि दर्शकों को उनके मनमुताबिक फिल्में देनी चाहिेए। मैं हमेशा इसे लेकर सच्चा और ईमानदार रहा हूं। मुझे लगता है इसी वजह से लोगों को मेरी फिल्में पसंद आती हैं।'

'सूर्यवंशी' को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कैटरीना कैफ, अभिमन्यु सिंह और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में हैं। वहीं फिल्म के एक खास सीन में 'सिंघम' और 'सिंबा' के अपने किरदारों के लुक में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 मार्च को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें