फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक पर लगा टी-सीरीज का ग्रहण, कॉपीराइट स्ट्राइक मारकर डिलीट कराया गाना

Fri, 01 Nov 2024 02:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली के महाक्लैश के बीच अब सिंघम अगेन अपनी रिलीज के साथ ही टी-सीरीज से उलझ गई है। हाल ही में यूट्यूब पर सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। हालांकि, रिलीज के कुछ देर बाद ही टी-सीरीज ने वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक जारी कर दिया।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी, सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' आज सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए हाजिर हो गई है। अजय देवगन और करीना कपूर खान की मुख्य भूमिकाओं वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। हालांकि, अब पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ही यह तय होगा कि फिल्म को लोगों ने कितना पसंद किया है। अब उन सब के बीच सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक को टी-सीरीज से कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज से लगाया स्ट्राइक
दिवाली के महाक्लैश के बीच अब सिंघम अगेन अपनी रिलीज के साथ ही टी-सीरीज से उलझ गई है। हाल ही में यूट्यूब पर सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। हालांकि, रिलीज के कुछ देर बाद ही टी-सीरीज ने वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक जारी कर दिया। टी-सीरीज ने दावा किया कि टाइटल ट्रैक में साल 2011 की मूल सिंघम फिल्म की थीम के कुछ तत्व शामिल है, जिसके राइट्स उनके पास है।

रोहित शेट्टी को उठाना पड़ा यह कदम
टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज का स्ट्राइक आने के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी को सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा। गाने की फिर से एडिटिंग करनी पड़ी और इसे फिर से दोबारा यूट्यूब पर अपलोड करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक में सिंघम फिल्म की थीम के 10 सेकंड से ज्यादा तत्व शामिल थे, जबकि कॉपीराइट पॉलिसी के अनुसार किसी भी गाने में तीन सेकंड से ज्यादा का तत्व शामिल करने के बाद उस पर कॉपीराइट का दावा किया जा सकता है।
विज्ञापन


 रोहित शेट्टी-टी सीरीज का बढ़ेगा विवाद?
लोग इसे टी-सीरीज और रोहित शेट्टी के बीच बढ़ते विवाद के रूप में भी देख रहे हैं। बात करें सिंघम अगेन की तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा 'सिम्बा' रणवीर सिंह और 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार भी साथ हैं। इसके अलावा, फिल्म में दीपिका पादुकोण फ्रैंचाइजी की पहली महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, और टाइगर श्रॉफ एक उभरते हुए पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

Singham Again: बिना किसी सुरक्षा के सिंघम 3 में अक्षय को स्टंट करते देखकर चौंक गए दर्शक, बोले- बंदे में है दम

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें