फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanvas Teaer: नाना की अदाकारी का 'वनवास' के टीजर में दिखा उत्कर्ष, ‘गदर 2’ के बाद अनिल का नया शाहकार

Tue, 29 Oct 2024 11:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की अगली फिल्म 'वनवास' का टीजर रिलीज हो गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों कलाकार अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
'वनवास' टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म वनवास परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इसका मकसद दर्शकों से मजबूती से जुड़ना है।  अपने, गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश की है जो खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहेगी। फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी किया गया।

विज्ञापन

 

अनोखे किरदारों में दिखे नाना-उत्कर्ष

नए टीजर में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहाँ उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीजर की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नजरिया देती है। टीजर में उस भव्य शैली का भी वादा किया गया है जिसके लिए अनिल शर्मा और जी स्टूडियोज को जाना जाता है!
 

Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक ने सुधारी तृप्ति की छवि, अभिनेत्री को लेकर किया बड़ा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन


'वनवास' की रिलीज डेट

अनिल शर्मा की शानदार कहानी और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास एक ट्रेडिशनल ड्रामा से आगे बढ़कर टाइमलेस थीम के जरिए से एक गहरी इमोशन से भरी यात्रा की पेशकश करता है। ये फैमिली सागा 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने छुए चिरंजीवी की मां के पैर, वीडियो वायरल, प्रशंसकों को पसंद आया बिग बी....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें