फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूर' के लिए टकरा गए दो फिल्मकार

Tue, 02 Apr 2013 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
1982 में रिलीज हुई गुलजार निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' का रीमेक बनाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े फिल्मकार टकरा गए हैं। रोहित शेट्टी और साजिद खान दोनों ही 'अंगूर'का रीमेक बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


सेक्सपियर की रचना 'कॉमेडी ऑफ इरर' पर गुलजार ने 1982 में 'अंगूर' नाम की सुपरहिट फिल्म बनायी थी। संजीव कपूर इस फिल्म की मुख्य भूमिका में थे।

अब दो फिल्मकार इस फिल्म का रीमके बनाना चाहते हैं। गोलमाल सीरिज बनाने वाले रोहित शेट्टी शाहरुख को लीड रोल में लेकर यह फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इधर हाल ही 'हिम्मतवाला' फिल्म बनाने वाले साजिद खान ने कहा है कि वह 'अंगूर' का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

साजिद ने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान और रितेश देशमुख से बात भी कर ली है। वह इस फिल्म की शूटिंग मई के महीने में शुरू करना चाहते हैं।

जब इस बात की भनक जब रोहित शेट्टी को लगी तो उन्होंने साजिद खान से फोन करके कहा कि मैने 'अंगूर' के रीमेक अधिकार 'अंगूर' फिल्म बनाने वाली कंपनी से खरीदे हैं।

साजिद खान ने कहा कि उनका 'अंगूर' फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। वह सेक्सपियर की रचना 'कॉमेडी ऑफ इरर' पर फिल्म बना रहे हैं। जिस पर उन्हें किसी से आदेश लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मसले पर न तो रोहित शेट्टी पीछे हटने के लिए तैयार हैं और न ही साजिद खान। दोनों ही अपनी-अपनी तरह से इस फिल्म को बनाने की बात कह रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को किस फिल्मकार का रीमेक अच्छा लगता है। देखना यह भी है कि कोई गुलजार जैसी फिल्म बना पाएगा या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें