रणवीर के लिए कहा- 'अपना टाइम आ गया'
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है। रोहित शेट्टी ने लिखा है, 'आदित्य धर और टीम को सलाम...आपने एक मॉन्स्टर बनाया है। रणवीर मेरे भाई... 'अपना टाइम आ गया'। अक्षय खन्ना को एक एक्टर के तौर पर वो प्यार और सम्मान मिलते देखकर खुशी हुई, जिसके वे वर्षों से हकदार थे'।
'धुरंधर 2' को लेकर जताया उत्साह
आदित्य को अभी भी 'उरी' रिलीज से पहले की वो रात याद है, जब हम सब साथ में फिल्म देख रहे थे। एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर 'उरी' से 'धुरंधर' तक का आपका सफर बहुत प्रेरित करने वाला है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरे भाई। ये नया हिंदी सिनेमा है, अब ये घुसकर मरेगा। 19 मार्च का इंतजार है'।
200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के साथ ही इसके सीक्वल का भी एलान हो चुका है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' से होगा। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें जबर्दस्त एक्शन सीन हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म सातवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
रोहित की तारीफ पर आदित्य धर का रिएक्शन
रोहित शेट्टी के पोस्ट पर आदित्य धर ने रिएक्शन देते हुए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू रोहित भैया। आपके इस प्यार और तारीफ ने पूरी टीम के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। फिल्म 'धुरंधर' की पूरी टीम की तरफ से झप्पी'।