रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल फरवरी में हुई थी रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी
इससे पहले फरवरी में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गोलियां दीपक शर्मा ने चलाई थीं, जो बाइक पर मौके पर पहुंचा था और फायरिंग करने के बाद भाग गया था। बाद में अधिकारियों ने उसे आगरा में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
अप्रैल में मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग की घटना के सिलसिले में 1,624 पन्नों की एक बड़ी चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में कुल 15 आरोपियों के नाम शामिल थे। इनमें से दो लोगों, प्रवीण लोनकर और आरजू बिश्नोई को भगोड़ा घोषित किया गया।