फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty Birthday: अक्षय के बॉडी डबल बने, सेट पर हीरोइन के कपड़े किए प्रेस; आज इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Fri, 14 Mar 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Shetty Birthday: रोहित शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसे बातें जिससे उनके फैंस भी प्रेरणा ले सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में कुछ लोग अपनी चमक-धमक से पहचाने जाते हैं तो कुछ अपनी मेहनत से ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। रोहित शेट्टी उनमें से एक हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे कदमों से शुरूआत कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक बनने तक का सफर तय किया है। उनकी असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन

The Diplomat: विदेश मंत्री से मिले जॉन अब्राहम, फिल्म 'द डिप्लोमैट' के अलावा फुटबॉल और पूर्वोत्तर पर की चर्चा


 

बॉडी डबल बनने से लेकर कपड़े तक किए प्रेस 
14 मार्च 1974 को मुंबई में जन्म लेने वाले रोहित शेट्टी का बचपन काफी मुश्किलों भरा था। उनके पिता एमबी शेट्टी एक स्टंटमैन थे। वहीं, उनकी मां रत्ना शेट्टी फिल्मों में छोटे मोटे रोल किया करती थीं। पांच साल की उम्र में पिता की मौत से उनके परिवार की गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में रोहित ने कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में वह फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर बने। इसके बाद 'सुहाग' में अक्षय कुमार के स्टंट डबल बने और 'हकीकत' में तब्बू के कपड़े प्रेस करने जैसे काम भी किए। उनकी पहली कमाई सिर्फ 35 रुपये थी।

शुरुआत रही बेहद चुनौतीपूर्ण
रोहित की राह आसान नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "शुरुआत में मुझे खाने और बस के किराए में से एक चुनना पड़ता था। कई बार भूखा रहना पड़ा था।" हालांकि, इन मुश्किलों ने कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। उनकी सुपरहिट फिल्में उनके संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है।
Aamir Khan: कौन हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लेडी लव गौरी स्प्रैट? आमिर की 'पार्टनर' के बारे में जानें 5 बातें
विज्ञापन

आज इतनी संपत्ति के हैं मालिक
रोहित शेट्टी को आज बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का बैताज बादशाह कहा जाता है। उनकी फिल्मों में गाड़ियां उड़ती हैं, धमाके होते हैं और दर्शक तालियां बजाते हैं। वह गोलमाल फ्रेंचाइजी और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी बेहतरीन पारिवारिक कॉमेडी फिल्में भी बनाते हैं, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रोहित शेट्टी हर साल  38 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। 2024 के आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 336 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें