रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा किया है उसमें हर नियम के आगे मार्क किया हुआ है। वह कहते हैं, ‘हमेशा मास्क पहने रखा। सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया। समय समय पर हाथ धोया। नियमित तौर पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। शूटिंग को छोड़कर बाकी वक्त घर पर ही रहा। इन सब एहतियात के बावजूद मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वायरस यहीं पर है, यह हमें नहीं भूलना चाहिए। कृपया एक भी पल के लिए लापरवाही नहीं करनी है। मैं पिछले चार दिनों से आइसोलेशन में हूं। सभी से निवेदन है कि वे इसे हल्के में ना लें। ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।'
बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ हफ्ते में कोविड 19 के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बॉलीवुड पर भी दिखा है। कई अभिनेता और अन्य सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे थे। बुधवार को आमिर खान की टीम ने जानकारी दी कि अभिनेता कोरोना की चपेट में हैं। इससे पहले रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।