फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'मुझे जोकर कहलाने से भी कोई आपत्ति नहीं, बस चेक टाइम पर आ जाए', प्रोफेशनल लाइफ पर बोलीं आलिया भट्ट

Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट का कहना है कि वह बस अपनी काम के प्रति सजग रहती हैं और उसके बदले अच्छी फीस की उम्मीद भी रखती हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दौर में अपनी फिल्मों के अलावा अपने सामान्य ज्ञान को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर लोगों के जरिए उनसे अक्सर पूछा जाता था कि क्या वह सवालों का जवाब देते समय बेवकूफ होने का नाटक करती हैं।

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभिनेत्री को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है। वह बस अपनी काम के प्रति सजग रहती हैं और उनके बदले अच्छी फीस की उम्मीद भी रखती हैं। इस बारे में हाल ही में एक कार्यक्रम में आलिया से पूछा गया कि क्या वह युवा इन्फ्लुएंसर कहलाने में सहज हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जोकर कहलाने से भी कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते चेक समय पर पहुंच जाए।

Dharmendra-Hema: जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए बुक कर लिया था पूरा अस्पताल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें अभिनेत्री के अभिनय करियर के बारे में तो आखिरी बार उन्हें 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। वहीं आलिया फिलहाल करण जौहर की आगामी निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Bollywood Actress: महंगे घरों की मालकिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' और ट्रेलर रिलीज किया था। दोनों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। आलिया ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था के बाद रोमांटिक गाने की शूटिंग का अपना अनुभव भी साझा किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन देवर-भाभी के बीच है गजब की बॉन्डिंग, एक-दूजे का करते हैं बेहद सम्मान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें