कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ही स्टार्स फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’की तारीफ करते हुए विक्की कौशल ने कहा,"बहुत ही अच्छी फिल्म है।" तो वहीं कटरीना ने अपना रिव्यू देते हुए कहा, "अमेजिंग मूवी, शानदार।"
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’के गाने सोशल मीडिया पर काफी चर्चे में हैं। साथ ही फैंस को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : social media
साल 2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर रणवीर और आलिया एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Dhoom Dhaam: उरी के बाद यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ? मचाने आ रहीं 'धूम धाम'