करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से नजर आने वाली है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी। इस दौरान फिल्म से जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
कश्मीर शेड्यूल हुआ खत्म
ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। करण जौहर ने खुद इस बारे में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मेरी परफॉर्मेंस पर मत जाओ फिलिंग्स को समझो। खूबसूरत कश्मीर को अलविदा।'' वीडियो में करण जौहर को ये हसीन वादियां गाने पर एक्ट करते हुए देखा जा सकता है।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कश्मीर जैसी और कोई भी जगह नहीं है। खूबसूरत, जादुई और प्रेरणा देने वाली।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''बहुत शानदार करण सर।'' इसके अलावा कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
इस फिल्म का किया था निर्देशन
गौरतलब है कि इस फिल्म से करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल को डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें- Dungeons & Dragons: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा