सीक्वल के इस दौर में अब दो ऐसी फिल्मों के सीक्वल दर्शकों को देखने को मिलेंगे जिनको दर्शक फिर से देखना चाहते हैं। ये रणबीर कपूर और सनी लियोनी की वह फिल्में हैं।
रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' और सनी लियोनी की 'जिस्म 2' ने पर्दे पर धूम मचा दी थी। 'रॉकस्टार' के बाद जहां रणबीर एक विशुद्व अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आए तो वहीं 'जिस्म 2' ने पोर्न स्टार सनी लियोनी को बॉलीवुड में पहचान दिलाई।
वैसे 'जिस्म से विपाशा और जॉन अब्राहम को भी पहचान मिली थी। लेकिन सनी लियोनी की धूम अलग ही रही। अब इन फिल्मों को फिर से पर्दे पर लाने की तैयारी है।
भट्ट कैंप ने 'जिस्म 3' की घोषणा कर दी है तो वहीं इम्तियाज अली 'रॉकस्टार' का सीक्वल लेकर आएंगे।
'रॉकस्टार' के सीक्वल में रणबीर कपूर की ही मुख्य भूमिका होगी तो वहीं जिस्म 3 के स्टारकॉस्ट की घोषणा नहीं हुई है।