हिंदी फिल्मों के प्रसिद्घ स्टंटमैन डायरेक्टर टीनू वर्मा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीनू के खिलाफ उनके भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
सैकडों फिल्मों में स्टंट दृश्यों का निर्देशन कर चुके टीनू वर्मा एक बड़े विवाद में उलझ गए हैं। विवाद इतना बढ़ गया है कि मुंबई पुलिस को टीनू वर्मा की गिरफ्तारी करनी पड़ी।
टीनू वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई को धारदार तलवार लेकर दौड़ाया था। इस एफआईआर के बाद पुलिस को टीनू वर्मा की तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद अब टीनू पुलिस की हिरासत में हैं।
एफआईआर करने के बाद से ही पुलिस को टीनू की तलाश थी। पुलिस ने 23 अगस्त से टीनू के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया था।
टीनू आनंद द्वारा अंतिम निर्देशित फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' है। सितंबर में टीनू वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' रिलीज हो रही है।