फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Azad Troll: ऋतिक की गर्लफ्रेंड पर यूजर्स ने किए बेहूदे कमेंट्स, बताया सस्ती कंगना, सबा को जमकर किया ट्रोल

Sat, 11 Mar 2023 12:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेता ऋतिक रोशन मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के शो रॉकेट बॉयज सीजन 2 की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। ऋतिक और सबा हाथ में हाथ डाले पहुंचे थे। इस दौरान वे एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग सबा को ट्रोल करने में लगे हैं। यूजर्स सबा को सस्ती कंगना कह रहे हैं।

विज्ञापन

सबा आजाद, ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक और सब पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता रहा है। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड को खूब सपोर्ट करते हैं,  जिसे लेकर वे फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सबा के आने वाले वेब शो रॉकेट बॉय सीजन 2 की स्क्रीनिंग में भी ऋतिक सबा का साथ देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल? घर पर चल रहा इलाज

ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में ऋतिक के साथ सबा को देखकर यूजर्स तरह तरह के बेहूदे कमेंट करने में लगे हैं। यूजर्स सबा को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उनके लुक पर भद्दी भद्दी बातें करने में लगे हैं।एक यूजर ने लिखा यह तो कंगना की कॉपी है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा इससे कंगना की वाइब्स आ रही हैं। एक यूजर ने तो सबा को सस्ती कंगना तक कह डाला।

ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक मैचिंग ब्लैक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ नारंगी रंग का चश्मा लगाए दिखे। सबा के लुक में रेट्रो वाइब था। उन्होंने घुंघराले बाल और होंठ पर लाल लिपस्टिक और सफेद पोशाक पहनी थी। जिम सरभ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसेंड्रा सहित रॉकेट बॉयज 2 के कलाकारों को भी मुंबई में आयोजित स्क्रीनिंग में देखा गया। रेजिना ने मेटैलिक ड्रेस पहन रखी थी। वहीं जिम ने ब्लैक शर्ट के साथ फ्लोरल ब्लेजर-ट्राउजर सेट पहना था।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, बोले- बाथरूम से आते ही रूम में...
विज्ञापन

ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि ऋतिक और सबा ने पिछले साल एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों के रिश्ते के बारे में चर्चाओं ने उस वक्त जोर पकड़ा था जब दोनों को एक डिनर डेट पर एक साथ देखा गया था। इसके बाद सबा ऋतिक के परिवार के साथ गेट टुगेदर में भी शामिल हुईं थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम तब लगा जब करण जौहर की जन्मदिन पार्टी में दोनों हाथ में हाथ डालकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: कई निर्माताओं के लिए काम करने को तैयार रानी, बोलीं- पति इतनी एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें