रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों रणबीर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इन फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया की एक आदत का खुलासा किया जिसे वो सहन करते हैं। रणबीर ने बताया कि कैसे वह बाथरूम का उपयोग करते समय अपनी पत्नी की गंदगी को नापसंद करते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने बातचीत में बताया कि आलिया के बारे में मुझे एक चीज बर्दाश्त करनी पड़ती है और वह है उनकी बाथरूम की आदत। जब भी आलिया बाथरूम से बाहर आती हैं तो वह अपना तौलिया लिया इधर उधर फेंक देती है और अपना मेकअप रिमूवर भी ऐसे ही फेंक देती हैं। मुझे ओसीडी है, जब भी वह बाथरूम से बाहर आती है, तो मुझे पूरी गड़बड़ी दिखाई देती है। इसलिए मैं उसके बारे में यही बर्दाश्त करता हूं। उसकी बाथरूम की बुरी आदतें हैं, अन्यथा वह बहुत ऑर्गनाइज्ड हैं।