फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोट ने सलमान खान से मिलाया हाथ, यूजर्स बोले- एआई भी भाईजान का फैन निकला; देखें वायरल वीडियो

Wed, 10 Dec 2025 12:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Viral Video: सलमान खान के स्वैग के फैंस दीवाने हैं। हाल ही में एक वीडियो अभिनेता का वायरल हुआ, जिसमें एक रोबोट उनसे हाथ मिला रहा है। यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आया है। यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्शन भी दिया है। 
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सलमान खान आईएसपीएल के इवेंट में शामिल हुए। यह क्रिकेट से जुड़ा एक इवेंट था। इस इवेंट में स्टेज पर एक राेबोट भी मौजूद था। जिसने सलमान खान के साथ हाथ मिलाया। सलमान खान भी राेबाेट के सिर को थपथपा दिखे। यह वीडियो सलमान के फैंस और यूजर्स को काफी पसंद आया है। 

रोबोट ने भाईजान से मिलाया हाथ, यूजर्स ने दिया रिएक्शन 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में सलमान खान स्टेज पर खड़े थे, रोबोट उनके पास आकर हाथ मिलाता है। इस पर यूजर्स ने कमेंट किया, ‘एआई भी भाईजान का फैन निकला।’ ऐसा ही एक कमेंट एक यूजर ने किया। जिसमें वह लिखता है, ‘भाईजान के सामने इसका स्क्रू भी ढीला हो गया।’ कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी सलमान खान के लिए शेयर किए। 

 
ये खबर भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बावजूद 'बिग बॉस 19' में आए पवन सिंह, सलमान के साथ न आने की मिली थी चेतावनी
विज्ञापन


सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे थे। हाल ही में यह शो खत्म हुआ है। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें