फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के रिजवान ने बताया आगे का प्लान! हमजा के बाद ऐसे संभालेंगे ‘ल्यारी’; कहा- ‘जमील साहब के साथ…’

Fri, 24 Apr 2026 10:05 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: मुस्तफा अहमद ने ‘धुरंधर 2’ में रिजवान का किरदार निभाया था। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब फिल्म के किरदारों को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। मुस्तफा अहमद ने ‘धुरंधर 2’ में रिजवान का किरदार निभाया था। अब उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की, जो चर्चाओं में आ गई है। 

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हमजा के बाद क्या करेगा रिजवान?
'धुरंधर 2' में दिखाया गया है कि हमजा के ‘किंग ऑफ लियारी’ बनने के बाद रिजवान उसका सबसे भरोसेमंद साथी बन जाता है। लेकिन जब हमजा की पहचान खुल जाती है, तो उसे भारत वापस लौटना पड़ता है और रिजवान अकेला रह जाता है। इसके बाद से फैंस के बीच ये सवाल बना हुआ है कि अब रिजवान क्या करेगा, जब उसका साथी उसके साथ नहीं है।

इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में मुस्तफा ने इस पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि रिजवान वहीं से आगे बढ़ेगा, जहां हमजा ने छोड़ा था। उसकी असली पहचान किसी को नहीं पता है और वो पहले से ही एक मजबूत स्थिति में है। वो आसानी से बाकी बचे लोगों को खत्म करते हुए आगे बढ़ सकता है। उसमें ये करने की पूरी ताकत है।’

 

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मैं और जमील साहब मिलकर पाकिस्तान संभाल सकते हैं
फैंस के बीच ये भी चर्चा रही है कि रिजवान, जमील जमाली (जिसका किरदार राकेश बेदी ने निभाया है) के साथ मिलकर काम कर सकता है। जमील भी पाकिस्तान की राजनीति में छुपा हुआ एक भारतीय एजेंट है।

इस पर मुस्तफा ने मजाकिया अंदाज में हामी भरते हुए कहा, ‘बिल्कुल। मैं और जमील साहब मिलकर पाकिस्तान संभाल सकते हैं। और सच कहूं तो वहां के नेताओं से बेहतर ही चलाएंगे, उनके ही भले के लिए।’ 

 
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' के बारे में 
बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है। इसने अब तक भारत में टोटल नेट 1122.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें