फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: क्यों काजोल ने तोड़ा अपना नियम? सीरीज में किया किसिंग सीन, एक्ट्रेस ने बताई वजह

Fri, 24 Apr 2026 09:29 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol: एक्ट्रेस काजोल ने अपने एक्टिंग करियर में ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन से दूरी बनाए रखी थी। हाल ही में उन्होंने एक सीरीज में इस नियम को तोड़कर किसिंग सीन किया। अब उन्होंने खुलासा किया कि क्यों उन्हें वो सीन करना पड़ा। 

विज्ञापन
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया। करीब 30 साल तक ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन से दूरी बनाए रखने वाली काजोल ने आखिरकार अपना ये नियम तोड़ दिया, और वो भी अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ के लिए।

क्यों तोड़ा ये नियम?

विज्ञापन

एक पॉडकास्ट में बात करते हुए काजोल ने बताया कि ये फैसला आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक किस सीन नहीं था, बल्कि उनके किरदार की कहानी का अहम हिस्सा था। अगर वो इस सीन को हटा देतीं, तो किरदार अधूरा लगने लगता। उनके मुताबिक, उस सीन के जरिए उनके किरदार की भावनाएं, सोच और संघर्ष दिखाना जरूरी था।

मैं बहुत असहज थी…
काजोल ने खुलकर माना कि वो इस सीन को लेकर काफी असहज थीं। यहां तक कि शूटिंग के आखिरी पल तक उन्हें यकीन नहीं था कि वो ये सीन करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये आइडिया थ्योरी में ठीक लगा, लेकिन असल में करना मुश्किल था। फिर भी आखिर में उन्होंने इसे एक प्रोफेशनल फैसला मानकर किया।

किरदार के लिए जरूरी

विज्ञापन

काजोल का कहना है कि एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो आसान नहीं होते, लेकिन कहानी और किरदार के लिए जरूरी होते हैं। इस वेब सीरीज में काजोल ने नोयोनिका नाम की एक महिला का किरदार निभाया है, जो अपने पति के स्कैंडल के बाद फिर से वकालत की दुनिया में लौटती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें