फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रितेश ने समुंदर किनारे पहन ली बीवी की स्कर्ट

Fri, 06 Jun 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो रितेश देशमुख ने कुछ एक फिल्मों में लड़की के रूप में दिखे हैं। लेकिन ऐसी भी क्या नौबत आ गई कि उन्हें बीवी का स्कर्ट पहनना पड़ा, वो भी समुंदर किनारे।
विज्ञापन


यह बात तो आम हो चुकी है कि निर्देशक साजिद खान की फिल्म के तीनों ‘हमशक्ल’ हीरो एक सीन में महिलाओं के रूप में दिखाई देते हैं। सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर इस दृश्य में महिलाओं के कपड़ों में पर्दे पर नजर आएंगे। लेकिन एक रोचक बात जो सामने आई है, वह यह कि समुंदर के किनारे शॉर्ट स्कर्ट पहनने के एक सीन में रितेश देशमुख को कोई ऐसा स्कर्ट नहीं मिल रहा था जो उन्हें पसंद आए।

आखिरकार उन्होंने अपनी ऐक्ट्रेस पत्नी जेनीलिया डिसूजा से कहा कि वह मदद करें और अपना सुंदर स्कर्ट दें। वाकई यह बात सुन कर जेनीलिया खूब हंसी थीं क्योंकि उन्होंने कभी सपने में कल्पना नहीं की थी कि उन्हें एक दिन अपना स्कर्ट पति के साथ शेयर करना पड़ेगा!
विज्ञापन


खैर, जेनीलिया ने अपना वार्डरोब खोला और उसमें रितेश को एक रंग-बिरंगी-डिजाइनर स्कर्ट फिल्म में पहनने लायक लगी। इस कॉमेडी की उदास करने वाली बात यह है कि रितेश के पहनने के बाद स्कर्ट का इलास्टिक इतना ढीला हो गया कि वह अब जेनीलिया के किसी काम नहीं आने वाला। फिर भी जेनीलिया ने उसे यादगार निशानी के तौर पर अपने पास संभाल कर रख लिया है।

जेनीलिया को अपना स्कर्ट बेकार हो जाने का कोई दुख नहीं है। वह तो सिर्फ इतना चाहती हैं कि उनके पति का कैरियर ग्राफ लगातार ऊंचा चढ़ा। सो इन दिनों वह रितेश की आने वाली दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। ‘हमशक्ल’ जहां कॉमेडी है, वहीं रितेश की दूसरी फिल्म ‘एक विलेन’ है, जिसमें वह अपने कैरियर के सबसे अलग किरदार में हैं। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के असली विलेन रितेश हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें