फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 करोड़ में छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाएंगे रितेश देशमुख

Fri, 12 May 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रितेश देशमुख
विज्ञापन
बाहुबली फिल्म फ्रेंचाइजी की सफलता ने कई फिल्ममेकर्स को ऐतिहासिक किरदारों पर फिल्म बनाने का प्रोत्साहन दिया है। फिल्म 'रामायण' के 500 करोड़ में बनने की खबर तो आ ही गई है, अब सुनने में आ रहा है कि रितेश देशमुख भी एक ऐतिहासिक फिल्म लाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रितेश 225 करोड़ में छत्रपति शिवाजी राव की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'बाहुबली के बाद मुझे ये सुनने में आया कि रितेश देशमुख शिवाजी की जिंदगी पर  225 करोड़ से भी ज्यादा लागत में फिल्म बना रहे हैं।' उन्होंने अगले ट्वीट में बाहुबली पर भी निशाना साधते हुए लिखा, 'शिवाजी की कहानी में ज्यादा ड्रामा है। बाहुबली की बजाय वही असली हीरो थे जिससे कहानी और रोमांचक होगी।'
  After the Bahubali thunder I just heard great news that RiteishDeshmukh is making Shivaji at a whopping cost of more than 225 crores — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 11, 2017
विज्ञापन


  Shivaji's story has more heroism and drama than Bahubali nd he was real unlike Bahubali which will make it a more thrilling experience — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 11, 2017

  Shivaji is known throughout india as the bravest son of india who fought against invasion ..Am sure the battle scenes will be magnificient — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 11, 2017


हालांकि रितेश की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है लेकिन फिर भी राम गोपाल वर्मा ने उन्हें इसके लिए ट्विटर पर शुक्रिया कह दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे पूरा यकीन है कि रितेश ये फिल्म इसलिए कर रहे हैं ताकि महाराष्ट्र बाहुबली बन सकें।'
  Am sure Riteish is doing Shivaji at this large scale only for it to become  ultimate pride of Maharashtra like Bahubali for Andhra Pradesh — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 11, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें