फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'माऊली' बनकर परदे पर आए रितेश देशमुख, शाहरुख खान ने टीजर की जमकर की तारीफ

Thu, 08 Nov 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Riteish Deshmukh - फोटो : twitter
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'माऊली' का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह टीजर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख एकदम अलग अंदाज और लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका एक्शन अंदजा देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन


'माऊली' के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में रितेश देशमुखे साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'रावड़ी राठौर' वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रितेश देशमुख का एक्शन अंदजा दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। खास बात यह है कि 'माऊली' की बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन

riteish deshmukh - फोटो : social media
शाहरुख खान ने 'माऊली' के टीजर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए फिल्म को शानदार बताया है। साथ ही रितेश देशमुख की तारीफ करते हुए लिखा- 'माऊली आला रे, मेरे दोस्त रितेश ने साबित करते दिया है कि एक्शन संवाद से ज्यादा सुनाई देता है। इस फिल्म के सभी कास्ट और क्रू को ढेर सारी शुभकामनाएं।'


बात करें 'माऊली' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख प्रोड्यूस कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री सायामी खेर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म सायामी मराठी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। रितेश देखमुख के मराठी फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें