फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश देशमुख और सिद्धार्थ की फिल्म 'मरजावां' का पहला लुक रिलीज

Fri, 23 Aug 2019 11:54 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Sidharth Malhotra film Marjawaan first Look - फोटो : twitter
विज्ञापन
रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मरजावां' (Marjaavan) का पहला लुक रिलीज हो गया है। सामने आई तस्वीर में रितेश अब तक के सबसे अलग और खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। रितेश ने हाथ में लंबी सी बंदूक पकड़ी हुई है। साथ ही लंबे बाल और घूरती आंखों से जबरदस्त पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि सिद्धार्थ माथे पर एक कपड़ा बांधे हुए और मुंह में तीली दबाए हुए हैं। सिद्धार्थ का लुक टपोरी जैसा लग रहा है। 
विज्ञापन


'मरजावां' फिल्म के पहले लुक की तस्वीर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर साझा की है। इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा है। अपने लुक की तस्वीर साझा करते हुए रितेश ने लिखा- 'तू हीरो है। मैं हीरो हूं! लेकिन बंदूक कितनी भी बड़ी हो, जान लेने वाली गोली छोटी ही होती है।' इसके साथ ही रितेश ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'तू दुश्मन है लेकिन तेरे लिए ताली बजाने को दिल करता है।' 

इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) ने किया है। फिल्म में रितेश देशमुख विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के बारे में मिलाप जावेरी ने मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान कई बातें बताई। मिलाप ने कहा- 'रितेश फिल्म में विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। रितेश को यह लुक काफी सोच समझकर दिया गया है। मुझे पता था कि रितेश नकारात्मक किरदार निभाने के लिए तैयार हैं लेकिन रोल थोड़ा अलग होना चाहिए।' 
विज्ञापन

 

मिलाप ने आगे कहा- 'हम चाहते थे कि नकारात्मक भूमिका निभाने वाला कम से कम 6 फीट लंबा हो साथ ही उसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा हो। विष्णु घमंडी है। उसे लगता है कि कोई भी उसे हरा नहीं सकता।' 'मरजावां फिल्म में रितेश-सिद्धार्थ के अलावा तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह हैं। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख 22 नवंबर हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ने बताया कि रिलीज डेट के आगे बढ़ने की वजह वीएफएक्स है। 

यह भी पढ़ें:- रिलीज हुआ फिल्म 'लाल कप्तान' का टीजर, नागा साधु के लुक में ऐसे दिख रहे सैफ
विज्ञापन


आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख इससे पहले 'एक विलेन' ( Ek Villain) फिल्म में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें