फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIRST LOOK: 'बैंक चोर' में फंकी बाबा बने हैं रितेश देखमुख

Fri, 31 Mar 2017 07:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बैंक चोर पोस्टर
विज्ञापन
क्या होगा जब एक हाथी, घोड़ा और बाबा बैंक में जाएंगे? इसका जवाब जल्द ही रितेश देशमुख देंगे। रितेश की अगली फिल्म 'बैंक चोर' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक हाथी, घोड़ा और एक बाबा दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्टर में रितेश एक बाबा की वेशभूषा में दिख रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में बंदूक और दूसरे में कमंडल पकड़ा हुआ है। पोस्टर के उपर लिखा है, 'एक हाथी, घोड़ा और बाबा बैंक में जाते हैं।' अब वो बैंक में जा कर क्या करेंगे, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण यशराज बैनर का यूथ प्रोडक्शन हाउस Y-Films कर रहा है। Y-Films ने इससे पहले 'मैन्स वर्ल्ड', 'बैंग बाजा बारात', और 'लेडिज रूम' जैसे कई हिट वेब सीरीज बनाई हैं।
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya let's rock! First ever feature film to release in 16D #BankChorOn16June pic.twitter.com/Tks6HphdJ4 — Y Films (@Y_films) March 31, 2017
कहा जा रहा था कि कॉमेडियन कपिल शर्मा इस फिल्म से डेब्यू करने वाले थे लेकिन फिर यशराज ने रितेश को इस रोल के लिए साइन कर लिया। वहीं कपिल ने भी अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें