फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखेगा एक ट्विस्ट, जानिए क्या है वो खास बात

Wed, 18 Mar 2026 09:05 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Update: 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज के साथ दर्शकों को कुछ और खास देखने को मिलेगा। जानिया क्या है वह?
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में एक खास ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जानिए क्या है 'धुरंधर 2' के साथ जुड़ा वह बड़ा ट्विस्ट।

विज्ञापन

क्या है खास ट्विस्ट
पहले खबर थी कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' का टीजर 'धुरंधर 2' की रिलीज के दिन सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। लेकिन अब रितेश देशमुख ने खुद कंफर्म किया है कि उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का दमदार फर्स्ट-लुक टीजर रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

'धुरंधर 2' के साथ दिखेगी 'राजा शिवाजी' की झलक
'धुरंधर 2' की रिलीज के पहले दिन दर्शक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी महान विरासत की पहली झलक देख पाएंगे। रितेश देशमुख ने खुद इस फिल्म को निर्देशित किया है और उन्होंने ही शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'राजा शिवाजी'
फिल्म 'राजा शिवाजी' में अजय-अतुल का शानदार संगीत है। इसे जियो स्टूडियोज पेश कर रही है। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने इसे बनाया है। 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने औरंगजेब की मुगल सत्ता को चुनौती देकर 'हिंदवी स्वराज्य' की स्थापना की। फिल्म 'राजा शिवाजी', रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।  

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज के कैंसल होने पर आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम और कन्नड़ शो को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें