बेटे के लिए रितेश का भावुक संदेश
रितेश ने राहिल को एक खुशमिजाज, ऊर्जावान और बुद्धिमान बच्चा बताया। उन्होंने फिल्म 'राजा शिवाजी' की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रायो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम सचमुच एक अद्भुत बच्चे हो। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे तुम बड़े होगे, तुम्हारे अंदर का बच्चा हमेशा जिंदा रहेगा। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
जेनेलिया देशमुख का संदेश
जेनेलिया ने राहिल के निडर और लीडरशिप वाले स्वभाव की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'राहिल, तुम्हारी आई होने के नाते, मैं तुम्हें देखती हूं और तुम्हारे जैसा बनना चाहती हूं। तुम जीवन से भरपूर हो और सबके चेहरे पर मुस्कान लाते हो। दुनिया में किसी भी चीज के लिए खुद को मत बदलना।'
फिल्म जगत से मिलीं बधाइयांट
रितेश की पोस्ट पर फिल्म जगत के कई सितारों ने भी राहिल को शुभकामनाएं दीं। फिल्म में जीजाबाई का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भाग्यश्री ने राहिल को प्यार से 'मोगली' कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
फिल्म 'राजा शिवाजी' से की शुरुआत
राहिल ने ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की है। इस फिल्म में राहिल छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन (युवा किरदार) की भूमिका निभाई हैं। शिवाजी महाराज का किरदार खुद रितेश देशमुख ने निभाया है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक भी रितेश देशमुख ही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम कमाल हो', कटरीना कैफ ने शेयर की विक्की कौशल के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें; बेटे विहान ने किया यह काम