फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीढ़ितों को रितेश-जेनेलिया ने किए इतने लाख रुपये दान, महाराष्ट्र सीएम ने कहा शुक्रिया

Mon, 12 Aug 2019 08:02 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
रितेश देशमुख, जेनेलिया और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ऐसी हालत है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ-साथ सेना और नौसेना को भी मदद के लिए जुटना पड़ा है। सांगली में सबसे ज्यादा तबाही है। सड़कें पूरी तरह तालाब बनी हुई हैं। सैकड़ों घर पानी में डूबे हुए हैं। जानवरों को घरों की छतों पर पनाह दी गई है और लोगों को बोट के जरिये रेसक्यू किया जा रहा है। 3.78 लाख लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हे 423 रिलीफ कैंप्स में पनाह दी गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जेनेलिया डिसूजा के पैर दबाते नजर आए रितेश देशमुख, एक्ट्रेस ने अनिल कपूर से मांगा रिएक्शन

महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण ये तबाही देख आम लोगों से लेकर सितारों का भी दिल भर आया है। सभी अपनी अपनी तरह इस दुख का इज्हार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन से लेकर रितेश देशमुख तक जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट किया है। इसी बीच रितेश देशमुख ने भी अपनी तरफ से इन बाढ़ पीढ़ितों की मदद करने की कोशिश की है। रितेश देशमुख ने 25 लाख रुपयों का दान महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री के बेटे के साथ लिए थे सात फेरे, बेहद रोमांचक है इनकी लव स्टोरी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख 25 लाख रुपये का चेक देवेंद्र फडणवीस के हाथों में देते नज़र आ रहे हैं। यही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा " रितेश और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25,00,000 / - (25 लाख रुपये) के योगदान के लिए धन्यवाद। "
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें