फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने ली पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की फोटो पर चुटकी

Fri, 07 Jul 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
ऋषि कपूर
विज्ञापन
अभिनेता ऋषि कपूर ट्विटर पर अक्सर अपने ह्यूमर से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे में अपने ह्यूमर का तड़का लगाया। उन्होंने पीएम की तस्वीर के साथ अपने गानों के बोल जोड़ दिए।
विज्ञापन


ऋषि कपूर ने समुद्र किनारे खड़े पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर डालते हुए लिखा, 'सागर किनारे, दिल ये पुकारे। चीयर्स टू न्यू फ्रेंडशिप।'
  🎶La La Lala🎵La la Lala🎼 🎸Sagar Kinare🎷Dil Ye Pukare 🎶Tu Jo naheen Toh Mera 🎼Koi Bhi Naheen hai 🎻Ho Ho Ho 🎹Cheers to the new Friendship! 🇮🇳🇮🇱 pic.twitter.com/BLjuApvtil — Rishi Kapoor (@chintskap) July 6, 2017


उन्होंने एक और तस्वीर के साथ अपनी हिट फिल्म 'बॉबी' के गाने के बोल लिखे। इस तस्वीर में पीएम मोदी और नेतन्याहू गाड़ी में बैठे हुए हैं। ऋषि कपूर ने लिखा, 'हम-तुम एक कमरे में बंद हों और चाभी खो जाए।'
विज्ञापन

  🕺🏻🎺Hum Tum 🎻🎼Ek Kamre Mein Bandh Hon🎸🎵Aur Chabi Kho Jaye🎶💃🏽 pic.twitter.com/N64O2elUms — Rishi Kapoor (@chintskap) July 6, 2017
 

ऋषि कपूर के इस मजाकिया अंदाज पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ऋषि कपूर पर इलजाम लगाया कि वो मुस्लिमों से नफरत करते हैं। इस पर ऋषि कपूर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, 'ये इलजाम गलत है। मेरा परिवार सेक्युलर है और हम सभी धर्मों का आदर करते हैं।'
  This allegation is very false and hurtful. Our family has always been very secular and have equal respect and admiration for all religions https://t.co/qE4FZVCZb3 — Rishi Kapoor (@chintskap) July 6, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें