फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप की फिल्म 'मुक्काबाज' का टीजर रिलीज

Fri, 07 Jul 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
विज्ञापन
अनुराग कश्यप 'रमन राघव' के बाद एक और फिल्म लेकर आ गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'मुक्काबाज' का टीजर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


आनंद एल राय और अनुराग कश्यप इस फिल्म के लिए साथ आए हैं। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस खबर को कंफर्म किया। इस टीजर का डायलॉग इस तरह है, 'उत्तर प्रदेश के माइक टाइसन, जिन्हें पहला मुक्का चलाने से पहले एक ब्राह्मण की कन्या से मोहब्बत हो गई।' इस फिल्म में विनित कुमार और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। 'ब्राह्मण कन्या' का रोल कौन सी अभिनेत्री निभा रही है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

विवियन फर्नांडिस, जिन्हें लोग रैपर डिवाइन के नाम से जानते हैं, वो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। टीजर का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है और इसे फेमस बेस आर्टिस्ट न्यूक्लिया ने कंपोज किया है। फिल्म बॉक्सिंग, पॉलिटिक्स और उसमें होने वाले भ्रष्टाचार पर आधारित है। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Aanand L Rai and Anurag Kashyap officially announce #Mukkabaaz... 10 Nov 2017 release... #Eros... Here's the teaser: pic.twitter.com/958n4fWZdg — taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें