सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और कमेंट्स को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले ऋषि कपूर ने एक बार फिर ट्विटर पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया हालांकि उन्होंने इसे कुछ ही समय बाद डीलीट भी कर दिया। हाल ही में ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला से गाली और लड़ाई को लेकर ऋषि कपूर विवादो में फंस गए थे। इससे सबक न लेते हुए एक बार फिर उन्होने बेतुका ट्वीट कर दिया।
इसे भी पढ़ें- अजान विवादः सोनू निगम काे KRK ने किया ट्वीट, 'मेरी फिल्म के सारे गाने आप ही गाएंगे'
इस बार तो ऋषि कपूर ने हद्द ही कर दी। उन्होने अमेरिका के हास्य कलाकार एडी मर्फी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आरआईपी, एक बहुत ही अच्छे एक्टर थे। हम आपको याद करते है।' चौकाने वाली बात तो यो है कि एडी मर्फी अभी जिंदा है। एक जिंदा कलाकार के बारे में ऐसा पोस्ट कर ऋषि कपूर ना जाने क्या साबित करना चाहते हैं।
आपको बता दें हाल ही में एडी मर्फी के भाई चार्ली मर्फी का 57 साल की उम्र में 12 अप्रैल को निधन हो गया था। शायद ऋषि कपूर उनके लिए पोस्ट करना चाहते थे लेकिन गलती से वो ऐसा कर गए या जानबूझकर इसका जवाब तो ऋषि कपूर ही दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रोमो वीडियो: 'बाहुबली 2' के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमा