फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात पर ऋषि कपूर ने कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 12 Jun 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में आज परमाणु संयत्रों को लेकर ऐतिहासिक मुलाकात हुई। दोनों नेता की बैठ पर पूरी दुनिया के साथ बॉलीवुड कलाकारों की भी नजर थी। यह बात बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के ट्वीट से साबित होती है। 
विज्ञापन


जी हां राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और नेता किम जोंग की मुलाकात पर एक्ट्रर ऋषि कपूर ने ट्विटर पर जमकर तंज  करते और लिखा- 33 साल के कोरियन नेता को 71 साल के अमेरिकन राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए सैल्यूट। किम, तुम में हिम्मत है! ट्रंप मेरी और स्टॉर्मी डेनियल्स की ओर से तुम्हें जन्मदिन (14 जून) की शुभकामनाएं! यूएसए, जब तुमने एक जोकर चुना है तो सर्कस की ही उम्मीद रखो! यो!’
विज्ञापन



ऋषि कपूर के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं। बात करें ऋषि कपूर की फिल्म की तो बीतो दिनों अमिताभ बच्चन के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म 102 नॉटआउट दर्शको को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे वहीं अमिताभ बच्चन ने 102 साल के पिता का रोल किया था। दर्शकों ने बाप-बेटे के इस रोल को काफी पसंद भी किया। फिल्म मे बॉक्सऑफिस पर अच्छी- खासी कमाई भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें