ऋतिक रोशन को भी अपनी मैनेजर अंजलि अथा पर काफी भरोसा था और वो ऋतिक के डेली वर्क कमिटमेंट्स और रूटिन का अहम हिस्सा थीं, लेकिन फिर एक दिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऋतिक को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंजलि को अपना कामकाज देखने से मना कर दिया।
आगे की कहानी बताने से पहले हम आपको बता दें कि ऋतिक की अंजलि से ये नाराजगी नाजायज नहीं थी ऋतिक रोशन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ दो फिल्मों - जोधा अकबर और मोहन जोदारो में काम कर चुके हैं और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक, ऐसे में एक दिन गुडविल जेस्चर दिखाते हुए ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर को सोने के 21 सिक्के तोहफे के रूप में भेजे।
आशुतोष गोवारिकर ऋतिक के इस जेस्चर से बेहद खुश हुए और फिर उन्होंने शुक्रिया कहने के लिए ऋतिक को फोन लगाया और 11 सोने के सिक्के भेजने के लिए उन्हें थैक्स कहा ऋतिक का तुरंत माथा ठनका क्योंकि ऋतिक ने अंजलि के थ्रू 11 नहीं बल्कि सोने के 21 सिक्के भिजवाये थे। मामला साफ था 10 सिक्कों को अंजलि ने अपने पास रख लिया था और गोवारिकर तक महज़ 11 सिक्के ही पहुंचाये थे।
खबरों के मुताबिक, ऐसे में ऋतिक के गुस्से का आसमान छूना लाजिमी था उन्होंने फौरन अंजलि को तलब किया और इस बेईमानी के लिए खूब खरी खोटी सुनाई और तुरंत उन्हें अपने मैनेजर के पोस्ट से रिलीव कर दिया। इस खबर की तस्दीक के लिए अमर उजाला ने जब अंजलि से बात करनी चाही तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि ऋतिक द्वारा निकाले जाने के बाद अंजलि कंगना रनौत की मैनेजर हैं।