फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से भिड़े ऋषि कपूर, कहा- 'बड़ों से बात करने की तमीज नहीं है'

Tue, 11 Apr 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
ऋष‌ि कपूर
विज्ञापन
ऋषि कपूर को पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के हित में बयान देना भारी पड़ गया। बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर दुख जताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत को दुख है कि अभिनेताओं, फिल्मों और खेल आदि के माध्यम से दोनों देशों के बीच शांति का प्रयास एक बार फिर विफल रहा। पाकिस्तान सिर्फ घृणा चाहता है।' उन्होंने आगे ट्वीट में कहा, 'अगर पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच तनाव पंसद है तो ऐसा ही सही क्योंकि ताली हमेशा दोनों हाथों से ही बजती है। ऋषि कपूर के इस ट्वीट को पोस्ट करने के कुछ सेकंड्स बाद ही उन्हें पाकिस्तानियों की नफरत का सामना करना पड़ गया। 
 
 
विज्ञापन

rishi kapoor
बता दें कि पाकिस्तानियों ने उन्हें नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि उनके ऐसे दुर्व्यवहार से नाराज ऋषि ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने एक महिला को उसके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि लगता है आपके माता-पिता ने आपको अपने से बड़े लोगों से बात करने की तमीज नहीं सिखाई है। उन्होंने महिला को कहा कि उसे बड़ों से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। 
  Sorry India.Tried to broker peace via actors,films,sports etc..with Pakistan,but they just want hatred,so be it!Taali do haath se bajti hai! — Rishi Kapoor (@chintskap) April 10, 2017

  Mind your language young lady! Surely your parents did not teach you to speak to elders this way? https://t.co/btm5Kn8fQj — Rishi Kapoor (@chintskap) April 10, 2017

  I was talking about your language not morality. Perhaps that's the way you address elders there https://t.co/augGKGwTfK — Rishi Kapoor (@chintskap) April 10, 2017


  These girls abuse and when exposed they make their tweets unavailable. Such is their conviction lol — Rishi Kapoor (@chintskap) April 10, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें